Friday, March 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगोवध निवारण अधिनियम में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच गोवंश बछड़े व पिकअप...

गोवध निवारण अधिनियम में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच गोवंश बछड़े व पिकअप बरामद

गाजीपुर  – अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में थाना बिरनो पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक प्रभात कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 49/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों को 13 मार्च 2026 को सुबह लगभग 4:41 बजे सम्राट ढाबा के पास बिरनो की ओर आने वाले कट, बहद ग्राम आराजी ओडासन थाना बिरनो क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र धर्मदेव निवासी ग्राम अलीपुर बगली थाना सरायलखंसी जनपद मऊ तथा उत्तम चंद भारती पुत्र श्यामचरन राम निवासी खिरिया थाना रानीपुर जनपद मऊ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच गोवंश के बछड़े और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामद पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष बिरनो अजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की आगे की जांच भी जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button