Wednesday, March 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकरंडा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

करंडा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – करंडा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ बेलसड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 32/2026 से संबंधित तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सूर्यांश पाण्डेय उर्फ गोलू उर्फ बाठा (28) पुत्र अरविंद पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय निवासी ग्राम चाड़ीपुर थाना करंडा, विनीत पाण्डेय उर्फ हनुमान जी उर्फ मानजी (19) पुत्र अखिलेश पाण्डेय निवासी ग्राम चाड़ीपुर थाना करंडा और अंकित तिवारी उर्फ गोल्डन तिवारी (21) पुत्र सतीश तिवारी निवासी ग्राम सक्का थाना मरदह शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त करंडा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 32/2026 में धारा 190, 191(2), 103(2) और 352 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button