Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeBollywoodबीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, पूर्व कर्मचारी...

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात 15 जनवरी की रात को हुई, जिसमें घर से बड़ी मात्रा में नकदी गायब हो गई।

चोरी की शिकायत मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, घर के बेडरूम में रखी करीब 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। मैनेजर ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले जून 2025 में भी इसी घर से 4.40 लाख रुपये नकद गायब हो चुके थे, लेकिन उस वक्त आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

इस बार चोरी की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई, जिसमें चोर को वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी करने वाला शख्स मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है, जो कई वर्षों तक उनके यहां काम कर चुका था। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।

मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घर से जुड़े सभी CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में मैनेजर ने बताया कि इससे पहले भी घर में कई बार नकदी चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण मामला सुलझ नहीं पाया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद ही घर में CCTV कैमरे लगाने का फैसला किया गया था, जिसका फायदा इस बार मिला और आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह पहले की चोरी की घटनाओं में भी शामिल था या नहीं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button