Tuesday, March 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeबिरनो - खेत में मिला अधेड़ का संदिग्ध शव, जांच में जुटी...

बिरनो – खेत में मिला अधेड़ का संदिग्ध शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत चक कपिल गांव में मंगलवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गेहूं के खेत में घास काटने जा रही महिलाओं ने करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button