Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGभांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय का परियोजना निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय का परियोजना निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद स्थित भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय का परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालयों का जायजा लिया और आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक को कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष और एडीओ समाज कल्याण कार्यालय में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही एडीओ पंचायत द्वारा फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य योजनाओं की प्रगति जानने के लिए बुलाई गई बैठक में सचिवों की कम उपस्थिति पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात कुल 16 सचिवों में से केवल 7 सचिव ही बैठक में उपस्थित थे। एडीओ पंचायत ने जानकारी दी कि तीन सचिव अवकाश पर थे जबकि अन्य सचिव क्षेत्र में सरकारी कार्यों में व्यस्त थे।

परियोजना निदेशक वर्मा ने सचिवों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों के आवास निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार मिश्र, सचिव शिवाजी पटेल, मोहम्मद महताब आलम, हरिओम कनौजिया, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार भास्कर और रामाश्रय खरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button