Sunday, March 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeहोली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च कर शांति...

होली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील

गाज़ीपुर – डीएम अविनाश कुमार और डॉ ईरज राजा के निर्देशन में होली एवं रमजान के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन किया। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर, भुड़कुड़ा के शुभम वर्मा, सैदपुर के रामकृष्ण तिवारी, कासिमाबाद के अनुभव राजर्षि, मुहम्मदाबाद के सुधाकर पाण्डेय तथा जमानियां के अनिल कुमार ने संबंधित क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि होली और रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और पारस्परिक सम्मान बनाए रखें। फिलहाल जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और लगातार निगरानी जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button