Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRअस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, पेट संबंधी समस्या के चलते हुई...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, पेट संबंधी समस्या के चलते हुई थीं भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें गुरुवार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, भर्ती होने का सटीक समय या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं।

पेट संबंधी समस्या के कारण हुई थीं भर्ती

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक, सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। हालांकि, यह कोई गंभीर मामला नहीं था और डॉक्टरों ने पहले ही संकेत दिया था कि उन्हें शुक्रवार सुबह तक छुट्टी दे दी जाएगी। वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की निगरानी में थीं।

बढ़ती उम्र के कारण नहीं लड़ा लोकसभा चुनाव

78 वर्षीय सोनिया गांधी ने उम्र बढ़ने के कारण लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। चुनाव से पहले ही वे राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो चुकी थीं। उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली से उनके बेटे राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। सोनिया गांधी की तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ चुकी है। फरवरी और मार्च 2023 में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बजट सत्र में दी थी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति

सोनिया गांधी 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में नजर आई थीं। इससे कुछ दिन पहले, 10 फरवरी को उन्होंने सरकार से जल्द जनगणना पूरी करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत देश के कई लोग अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने इसे यूपीए सरकार की ऐतिहासिक पहल बताते हुए करोड़ों भारतीयों के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button