Saturday, February 28, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeग़ाज़ीपुर - मुठभेड़ के बाद मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश सर्वजीत यादव गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर – मुठभेड़ के बाद मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश सर्वजीत यादव गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना नंदगंज पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र का लॉकेट और मोती झपटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 27/28 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ रामपुर बन्तरा कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 1 फरवरी और 10 फरवरी 2026 को कस्बा नंदगंज में महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश लूटे गए आभूषण बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बरहपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को सामने देख आरोपी भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिर गया। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वजीत यादव (26 वर्ष) निवासी सिलौटा, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो मंगलसूत्र लॉकेट, चार मोती, अपाचे आरटीआर 160 बाइक, एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button