Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarशेरपुर ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव में सोनी देवी ने फहराया...

शेरपुर ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव में सोनी देवी ने फहराया जीत का परचम

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा विकासखंड अंतर्गत शेरपुर गांव में हुई ग्राम पंचायत उप चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न हो गई है। टोटल 960 मतदाताओं में 327 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज गुरुवार को हुए मतगणना में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी आशा देवी पत्नी गुड्डू बनवासी को 128 मत मिले जबकि सोनी देवी पत्नी राजेंद्र बनवासी को 181 वोट मिले। इस प्रकार चुनाव अधिकारियों के द्वारा सोनी देवी को 53 वोटो से विजई घोषित किया गया। जिन्हें विजेता ग्राम प्रधान के रूप में प्रमाण पत्र सौंपा गया। मतगणना के दौरान 18 अवैध वोट भी पाए गए जिनको रदद् कर दिया गया। विजेता प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मतगणना अधिकारी एवं इस चुनाव के आरओ जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, एआरओ एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम, एडीओ पंचायत अशोक यादव, प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक कुमार मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button