Wednesday, July 30, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshसमाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर सौंपा पत्रक

समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर सौंपा पत्रक

गाज़ीपुर – आज समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष संजय कन्नौजिया के नेतृत्व मे मजदूरों की समस्याओ को लेकर सरजू पांडे पार्क मे धरना-प्रदर्शन किया तथा काम कक समय 12 के बजाय 8 घंटा करने,कारखाना अधिनियम 2024 वापस लेने,,उत्तर प्रदेश बोनस अधिनियम संशोधन अधिनियम 2024 वापस लेने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम सें 11सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।


इस धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने भाजपा सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा यह सरकार मजदूरों की समस्याओ को लेकर संवेदनहीन है।उन्होंने कहा कि देश मे करोड़ो असंगठित मजदूर देश मे प्रवास करते है।उनकी सामाजिक, आर्थिक, रोजगार व जीवन की सुरक्षा की भाजपा सरकार कोई गारंटी नही दे रही है। उनकी मूलभूत समस्याओ का निदान करने मे भी यह सरकार विफल साबित हुई है।
इस धरना मे मुख्य रूप से जमुना यादव,आजाद राय,जयराम यादव, विनोद यादव, रामबदन यादव, मिथिलेश मौर्या,राहुल कन्नौजिया,रामाशीष यादव, इन्दल,सदानंद कन्नौजिया,अनिल कन्नौजिया, आदि शामिल थे। इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव साहब यादव ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button