Monday, February 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगुरु जी के साथ फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त...

गुरु जी के साथ फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

गाजीपुर – थाना दुल्लहपुर क्षेत्र स्थित बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज, करुई बहलोलपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स वाराणसी और दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक और विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि परीक्षार्थी शुभम यादव के स्थान पर शिवम यादव परीक्षा दे रहा था। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य विन्ध्याचल सिंह यादव की मिलीभगत से बायोमैट्रिक जांच नहीं कराई गई और फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठाया गया। मौके से शिवम यादव (20 वर्ष) निवासी कन्धेरी, थाना सरायलखंशी जनपद मऊ तथा प्रधानाचार्य विन्ध्याचल यादव (58 वर्ष) निवासी करुई बहलोलपुर, थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक बोर्ड की उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट, रजिस्ट्रेशन पत्र, प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुल्लहपुर में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 319(2) बीएनएस एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button