ग़ाज़ीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के होलीपुर में एक गर्भवती महिला सुमन यादव ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला ने अपने पति पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती है और उसका सात साल का बच्चा भी उपेक्षित है। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई और परिजनों को बुलाकर समझौते के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया।














