मेरठ/उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में भारत में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े एआई सम्मेलन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस वैश्विक आयोजन को अपनी “गंदी राजनीति का अखाड़ा” बना दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा कुछ राजनीतिक दलों को रास नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि इस एआई सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भाग लिया। “दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा भव्य सम्मेलन पहले कभी नहीं हुआ। पूरा देश गर्व से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम इसे बदनाम करने में जुटा है,” उन्होंने कहा।
“वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है कांग्रेस”
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी मेहमानों के सामने विपक्षी नेताओं का व्यवहार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला था। उन्होंने तीखे शब्दों में सवाल किया, “आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?”
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, "Congress leaders hate Modi; they want to dig my grave. They don't even hesitate to insult my mother… Congress should have remembered that the AI Global Summit was not a BJP event, and no BJP leader was… pic.twitter.com/LfUr6l0GyR
— ANI (@ANI) February 22, 2026
उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में जब कोई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होता है तो यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का आयोजन होता है।
“एआई समिट भाजपा का नहीं, देश का कार्यक्रम था”
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि एआई समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था और न ही वहां कोई पार्टी विशेष का एजेंडा था। “यह देश के सम्मान का कार्यक्रम था। कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि सर्वोपरि होती है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने कांग्रेस पर संसद में भी व्यवधान डालने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष न तो संसद को चलने देता है और न ही अपने सहयोगियों को बोलने का अवसर देता है। “अब कांग्रेस की हरकतों की देशभर में थू-थू हो रही है,” प्रधानमंत्री ने कहा।
“देश की सफलता से परेशान विपक्ष”
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, "… The Congress turned a global event for India into a platform for its dirty and naked politics. Congress leaders reached the venue naked in front of the foreign guests. I ask the Congress people, the country… https://t.co/fa5yKag8oq pic.twitter.com/81zAr1Qsar
— ANI (@ANI) February 22, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। गांव से लेकर शहर तक विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गांव में शादी-ब्याह के अवसर पर पूरा गांव मिलकर मेहमानों का स्वागत करता है, उसी तरह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी सभी को मिलकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ानी चाहिए।
सभा के अंत में उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की को रोकने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और देश विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।














