
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि खुद को उत्तर प्रदेश कीरानी कहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का अजीबोगरीब वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कथित उत्तर प्रदेश की रानी हवा में पिस्तौल लहराकर कानून को खुले-आम चुनौती दे रही है। हालाकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस हरकत के लिए जिम्मेदार महिला की तलाश शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश की इस घटना को आगरा–लखनऊ हाईवे कांड बताया जा रहा है।

खबर को आगे बढ़ाने से पहले उत्तर प्रदेश निवासी पूर्व अधिवक्ता कल्याणजी चौधरी द्वारा पोस्ट किए गएइस वायरल वीडियो पर एक नजर डालिए। उन्होंने सिमरन यादव नामक युवती की आलोचना की, जो हाईवेपर तमंचा लेकर नाच रही थी और कानून और आचार संहिता की खुलेआम अवहेलना कर रही थी। अपनेपोस्ट के कैप्शन में कल्याणजी चौधरी ने लिखा, “लखनऊ की इंस्टाग्राम स्टार सिमरन यादव हाईवे पर तमंचालहराते हुए वीडियो वायरल कर कानून और आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं और समाज में अपनेसमुदाय की ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं।” उन्होंने अपने पोस्ट में लखनऊ पुलिस के कई आधिकारिकअकाउंट को भी टैग किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिमरन यादव की तलाश शुरू कर दी है। सिमरन यादवअक्सर सोशल मीडिया पर अपना प्रचार करती रहती हैं। कई जगहों पर सिमरन यादव ने खुद को लखनऊक्वीन और उत्तर प्रदेश क्वीन बताया है।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।