Wednesday, February 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeछात्र की छत से गिरकर मौत, कॉलेज प्रबंधन ने जताया शोक

छात्र की छत से गिरकर मौत, कॉलेज प्रबंधन ने जताया शोक

गाजीपुर। मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में बी.फार्मा के छात्र विपुल यादव (21) की कॉलेज की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना मरदह थाना क्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र मोबाइल पर बात करते हुए कथित रूप से आवेश में आ गया और छत से कूद गया। घटना के बाद कॉलेज और इलाके में शोक का माहौल है।

मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुआ हादसा

मृतक छात्र शेखपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के समय वह कॉलेज की छत पर किसी युवती से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। बातचीत के दौरान वह उत्तेजित हो गया और अचानक छत से छलांग लगा दी। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को हुई इस घटना से परिवार और कॉलेज के छात्र-छात्राएं सदमे में हैं।

कॉलेज प्रबंधन ने जताया दुख

कॉलेज के प्रबंधक मनीष यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वे मृतक के परिजनों के साथ पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में मौजूद रहे। परिजनों की ओर से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

वीडियो जारी कर दी संवेदना

कॉलेज प्रबंधक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह संस्थान परिवार के लिए बहुत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि मृतक छात्र सभी का चहेता था और कॉलेज परिवार पीड़ित परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button