गाजीपुर – अद्भुत साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की तीनों सेनाओं (जल, थल और वायु) ने पाक समर्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। इसी गौरवपूर्ण विजय के सम्मान में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में जंगीपुर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा कृषि मंडी से प्रारंभ होकर यूनियन बैंक, शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज, राम जानकी पोखरा और हंसराजपुर मोड़ होते हुए लावा मोड़ पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। सभी ने भारत माता के वीर सपूतों को सलाम करते हुए, पाकिस्तान समर्थित आतंकियों पर सटीक प्रहार और बहनों के सिंदूर का बदला लेने पर सेनाओं की वीरता को नमन किया।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान की क्या दवाई – जूता, चप्पल और पिटाई’ जैसे नारों से जंगीपुर गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय, अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह, विवेकानंद पांडे, शशिकांत शर्मा, लाल जी गुप्ता, प्रवीण सिंह, विनोद गुप्ता, लालबहादुर पांडेय, अजीत सिंह, अवधेश राजभर, सुनील कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा,मन्नू राजभर, अभिनव जायसवाल, प्रमोद सिंह, धनंजय प्रजापति, अमित सिंह, चंद्रभान राजभर, विनोद वर्मा, लल्लन सिंह, पिंटू सिंह, विजयलक्ष्मी गुप्ता, रमेश सिंह, राकेश यादव, अशोक कुशवाहा,कार्तिक राम, रमेश सिंह, श्रवण प्रजापति
समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इस जोशीली तिरंगा यात्रा का समापन डीजे पर बजते देशभक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ के साथ हुआ।