Friday, November 14, 2025
Your Dream Technologies
HomeMadhya Pradeshमध्य प्रदेश में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों की लागत...

मध्य प्रदेश में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही — मदद की उठी मांग

देश के कई हिस्सों में जहां प्याज के दाम सामान्य बने हुए हैं, वहीं मध्य प्रदेश के किसानों को इन दिनों भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में प्याज की कीमतें 1 से 2 रुपये प्रति किलो तक गिर गई हैं, जिससे किसान हताश और निराश हैं।

“मंडी आने-जाने का खर्च भी नहीं निकल रहा”

मंदसौर जिले के पंथ पिपलोदा गांव के किसान बब्बू मालवी बताते हैं, “मैंने एक बीघा में प्याज की खेती की थी। करीब 6 से 7 क्विंटल प्याज निकला, लेकिन मंडी में दाम सुनकर विश्वास नहीं हुआ। आज प्याज का भाव सिर्फ 1.99 रुपये प्रति किलो था। इतने दाम पर तो मंडी तक आने-जाने का किराया भी नहीं निकल पा रहा। फसल की लागत तो बहुत दूर की बात है।”

वे आगे कहते हैं कि परिवहन, मजदूरी और खाने-पीने का खर्च मिलाकर सौ रुपये से ज्यादा खर्च हो जाता है, जबकि बिक्री से इतनी आमदनी भी नहीं होती।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

प्याज की गिरती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी चिंता जताई है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा।
कांग्रेस ने लिखा —“मध्य प्रदेश में प्याज किसान खून के आंसू रो रहे हैं। मंडियों में प्याज मात्र 2 रुपये किलो बिक रहा है। किसान अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं, जबकि प्रधानमंत्री ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था।”

इस पोस्ट के साथ कांग्रेस ने रतलाम कृषि उपज मंडी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसे मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगे बढ़ाया है।

“इतने दाम पर बेचने से अच्छा मवेशियों को खिला दें”

मंदसौर मंडी में पहुंचे बरखेड़ा गांव के किसान भोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया, “मैं 7 क्विंटल प्याज लेकर आया था। मंडी में सिर्फ 170 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिला — यानी करीब 1.70 रुपये किलो। इतने कम दाम पर तो न लागत निकलती है, न किराया-भाड़ा। अब तो लगने लगा है कि इसे मवेशियों को खिला दें, बेचने से बेहतर वही होगा।”

किसानों की बढ़ी परेशानी, राहत की उम्मीद

लगातार गिरती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। वे अब सरकारी मदद और समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी लागत और मेहनत दोनों का उचित मूल्य मिल सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button