Monday, October 13, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsनोनहरा प्रकरण: दोषी कोई भी हो बच नहीं पाएगा - राकेश...

नोनहरा प्रकरण: दोषी कोई भी हो बच नहीं पाएगा – राकेश त्रिवेदी

गाज़ीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुन्दीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत और घायलों के मामले में प्रदेश सरकार ने सख़्त रुख अपनाया है। सोमवार को छावनी लाइन कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा।उन्होंने बताया कि रविवार को वे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों से चर्चा की और 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कराई। साथ ही, मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि जांच से कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। भाजपा सरकार मृतक सीताराम उपाध्याय के परिजनों के साथ तन-मन-धन से खड़ी है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर ऐसे अधिकारियों की सूची भी बनाई जा रही है जिनकी कार्यशैली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इन पर कठोर कार्रवाई तय है।पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सुनील सिंह और मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button