Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeCrimeकरोड़ों रुपए के गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 3करोड 20लाख...

करोड़ों रुपए के गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 3करोड 20लाख की गांजा..!

नोएडा न्यूज़:

सेक्टर 58 थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने करीब 800 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपए है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रक और एक कार भी जब्त की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को सुदामा चौधरी पुत्र मदन चौधरी, अनीश पुत्र जाकिर, और प्रवीण पासवान पुत्र विश्व हरि को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे 800 किलो गांजा बरामद हुआ। यह गांजा बोरे और कट्टे में भरा हुआ था।

मिश्रा ने बताया कि इस गैंग का सरगना सुदामा चौधरी है, जो पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने बिहार जाकर अपना संगठन बनाया और गांजा तस्करी शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग दवाइयां ढोने वाली गाड़ियों के माध्यम से गांजा तस्करी करते हैं। दवाई के नीचे गांजा छुपाकर ये उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाते हैं। यह गांजा उच्च क्वालिटी का होता है।

उन्होंने बताया कि ये लोग गांजे को बार-बार उलट-पलट कर सुखाकर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन तैयार करते हैं, जिससे इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button