Saturday, February 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर: नन्दगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को...

गाजीपुर: नन्दगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर: नन्दगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – नन्दगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 नवंबर 2025 को अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई सर्वेश कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और रॉड से मारपीट की गई थी। इस हमले में सर्वेश कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिससे वह बेहोश हो गए थे। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 322/2025 धारा 191(2), 115(2), 110, 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी क्रम में सोमवार 26 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष नन्दगंज अतुल कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बहादीपुर तिराहे से दो वांछित अभियुक्तों अभय बिन्द और आलोक कुमार बिन्द, दोनों उम्र करीब 22 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त आलोक कुमार बिन्द के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button