Thursday, March 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarहथौड़ा गांव पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सूर्यकुमार यादव के नाम पर...

हथौड़ा गांव पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सूर्यकुमार यादव के नाम पर स्वागत द्वार और क्रिकेट अकादमी का प्रस्ताव

गाजीपुर – सैदपुर क्षेत्र स्थित हथौड़ा गांव में 12 मार्च को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दौरा किया। उनके साथ सैदपुर के एसडीएम रामेश्वर सुधाकर भी मौजूद रहे। यह दौरा प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

हथौड़ा पहुंचने पर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के दादा विक्रमा यादव, चाचा विनोद यादव तथा ग्रामीणों ने एमएलसी चंचल और एसडीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सूर्यकुमार यादव के नाम से एक भव्य स्वागत द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह द्वार इतनी अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियां भी सूर्यकुमार यादव और उनके गांव की पहचान को याद रखें।

दौरे के दौरान गांव में क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा हुई। सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मुख्यमंत्री से अपने पैतृक गांव में क्रिकेट अकादमी बनवाने की मांग की थी। इसी संबंध में एमएलसी चंचल और एसडीएम रामेश्वर सुधाकर ने अकादमी के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी जमीन सरकार को देना या बेचना चाहता है तो उसका स्वागत है और जमीन मिलते ही अकादमी का निर्माण शुरू किया जाएगा।

ग्रामीणों ने गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या भी उठाई। इस पर एमएलसी चंचल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की बात कही।

गौरतलब है कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेताओं में गिना जाता है, इसलिए उनके इस दौरे को क्षेत्र में संभावित बड़े विकास कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button