Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैलाश सिंह यादव की मौत हो गई। वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधापा के निवासी थे। यह घटना रविवार को बाराचवर गांव के पास चैनल नंबर 321.5 किमी पर हुई।

कैलाश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओरिएंटल कंपनी की ओर से पौधारोपण और पौधों की देखरेख का कार्य करते थे। रविवार को भी वह एक्सप्रेसवे किनारे पौधों की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से बिहार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगने से कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा की सहायता टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

बरेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button