Saturday, August 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र: हिंगोली में व्हाट्सएप संदेश से मचा बवाल, इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक...

महाराष्ट्र: हिंगोली में व्हाट्सएप संदेश से मचा बवाल, इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पथराव, 16 लोग गिरफ्तार

Maharashtra Hingoli Clash Update: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में इस्लाम धर्म पर कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेश के बाद तनाव बढ़ गया। व्यापारी कैलाश काबरा के खिलाफ गुस्साए लोगों की भीड़ ने उनकी दुकान पर पथराव किया और घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 20 अन्य की तलाश जारी है।

पथराव में SDPO घायल
रविवार शाम मोंढा इलाके में हुई इस घटना के दौरान वासमत के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) राजकुमार केंदरे पथराव को रोकने की कोशिश में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 50 लोगों की भीड़ व्यापारी के घर पर हमला करने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया
पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और लाठीचार्ज किया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज
SDPO राजकुमार केंदरे की शिकायत पर वासमत पुलिस थाने में गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या के प्रयास, दंगा करने, लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने और चोट पहुंचाने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

पिछले महीने भी बढ़ा था साम्प्रदायिक तनाव
इस घटना से पहले पिछले महीने जलगांव में एकादशी पूजा के दौरान दो गुटों में तनाव और पथराव हुआ था। विवाद बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ, जो बाद में साम्प्रदायिक तनाव में बदल गया। उस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

स्थिति पर कड़ी नजर
पुलिस ने कहा है कि हिंगोली में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button