Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकासिमाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार

कासिमाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 01 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक भाईलाल अपनी टीम के साथ ग्राम नंदगांव छतवारा क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से मु0अ0स0-11/25 धारा 105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार, पुत्र रामकेर, निवासी ग्राम बठना थाना बरेसर जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 42 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अरविन्द कुमार पर पहले भी मु0अ0स0-11/25 धारा 105 बीएनएस में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भाईलाल एवं उनकी टीम शामिल रही। इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button