गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली रेता गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता बंधन साहनी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पति मोहन साहनी विवाह समारोह में गया था, जबकि सास बाजार गई थीं। लौटने पर सास ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। बंधन की शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
