Thursday, February 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeचर्चित पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

चर्चित पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर। जिले में पत्रकार सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। करण्डा थाना क्षेत्र के सुआपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनकर पर एक टीवी चैनल के तेजतर्रार रिपोर्टर अमित उपाध्याय को जान से मारने, हाथ–पैर तुड़वाने, गाली–गलौज करने और झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। ऑडियो में खुद को प्रधान बताते हुए एक व्यक्ति पत्रकार की माता पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए, अमित उपाध्याय को “25 तारीख तक हाथ–पैर तुड़वाकर मार डालने, नहीं तो प्रधानी से इस्तीफा देने” जैसी बेहद खतरनाक धमकी देता सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं, रिकॉर्डिंग में पत्रकार का मोबाइल नंबर तक बोलकर संदेश पहुँचाने का निर्देश दिया जा रहा है। ऑडियो में पत्रकार को फर्जी मुकदमों, यहाँ तक कि एससी/एसटी एक्ट में झूठा फँसाने की साजिश भी उजागर हुई है।बताया जा रहा है कि पत्रकार अमित उपाध्याय क्षेत्र में फैले कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लगातार उजागर करते रहे हैं, जिससे नाराज़ होकर प्रधान प्रतिनिधि ने यह धमकी दी है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पीड़ित पत्रकार ने करण्डा थाने में तहरीर दी।पत्रकार अमित उपाध्याय ने बताया कि आरोपित व्यक्ति क्षेत्र में कुख्यात, दबंग प्रवृत्ति का है और असामाजिक तत्वों से गहरे संबंध रखता है। इसी वजह से उनके परिवार को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि धमकी के बाद से पूरा परिवार भयभीत है और किसी भी समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि वायरल ऑडियो और तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि किसी भी स्थिति में पत्रकार की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और कानूनन कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button