Saturday, April 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजमानियां में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान, नौ वाहन सीज

जमानियां में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान, नौ वाहन सीज

गाजीपुर – जमानियां क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी जमानियां और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान थाना जमानियां पुलिस, खनन विभाग और परिवहन विभाग की टीमों ने समन्वय बनाकर मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों, बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल नौ वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया। इनमें विभिन्न राज्यों के पंजीकरण वाले वाहन शामिल हैं, जो बिना जरूरी कागजात या नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और अवैध खनन व परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button