Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGजंगीपुर: चोरों ने दो मंदिरों और मकान से लाखों की चोरी, नगर...

जंगीपुर: चोरों ने दो मंदिरों और मकान से लाखों की चोरी, नगर में दहशतजंगीपुर: चोरों ने दो मंदिरों और मकान से लाखों की चोरी, नगर में दहशतजंगीपुर: चोरों ने दो मंदिरों और मकान से लाखों की चोरी, नगर में दहशत

oplus_262144

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने अपना आतंक फैलाते हुए दो मंदिरों और एक मकान को निशाना बनाया। वार्ड नंबर 3 निवासी कैलाश विश्वकर्मा के घर में चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे और करीब 5 लाख रुपये के जेवर व 60,000 रुपये नकद चुरा ले गए।

कैलाश विश्वकर्मा ने बताया कि परिवार शादी समारोह की वजह से दूसरे मकान में सोने गया था। सुबह जब वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

oplus_262144

इसके अलावा, वार्ड नंबर 10 के शास्त्री नगर स्थित काली माता मंदिर और वार्ड नंबर 3 के हनुमान मंदिर की दान पेटिकाएं भी चोरों ने तोड़ दीं। दोनों मंदिरों से चोर नकदी लेकर फरार हो गए।

घटनाओं के बाद नगरवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जंगीपुर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

oplus_0
- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button