Tuesday, March 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeरसूलाबाद ग्राम पंचायत में जयप्रकाश यादव बने कार्यवाहक प्रधान

रसूलाबाद ग्राम पंचायत में जयप्रकाश यादव बने कार्यवाहक प्रधान

ग़ाज़ीपुर – मरदह विकास खण्ड क्षेत्र के रसूलाबाद ग्राम पंचायत में कार्यवाहक प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार, 24 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव में जयप्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय हरहुन यादव को कार्यवाहक प्रधान चुना गया। चुनाव एसडीएम सदर रविश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

ग्राम पंचायत के कुल 11 सदस्यों में से 6 सदस्यों ने जयप्रकाश यादव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 3 वोट रीता देवी को मिले। वहीं 3 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। इस प्रकार बहुमत प्राप्त कर जयप्रकाश यादव को विजयी घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को ग्राम प्रधान रसमुनिया देवी के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसी के चलते कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग से निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, भूपेंद्र यादव, अशोक यादव, राम के राजभर, दिन पहलवान, भगवान यादव, लल्लन यादव, शिव प्रकाश यादव, अमरजीत यादव, मनोज यादव, पिंटू यादव, विनोद राजभर, झारखंडे यादव, मिंटू यादव सहित अन्य ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की सतर्कता और निगरानी में चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button