Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeGameIPL 2025: कौन होगा RCB का नया कप्तान? भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल...

IPL 2025: कौन होगा RCB का नया कप्तान? भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या बन सकते हैं दावेदार!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फैंस के बीच यह सवाल गर्म है कि क्या विराट कोहली फिर से टीम की कमान संभालेंगे या कोई नया कप्तान मैदान पर उतरेगा? हाल ही में एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर संकेत दिया था कि विराट कोहली ही कप्तान होंगे। हालांकि, विराट कोहली या बेंगलुरु फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यदि विराट कप्तानी नहीं करते हैं, तो RCB के पास अन्य विकल्प कौन-कौन से हो सकते हैं? आइए जानते हैं।

1. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार RCB के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अपने करियर में अब तक 181 विकेट लेकर वह IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।
भुवनेश्वर कई मौकों पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर चुके हैं और शांत स्वभाव के कारण दबाव में भी बेहतरीन फैसले लेते हैं। उनके अनुभव और स्विंग गेंदबाजी की काबिलियत के चलते वह RCB की कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

2. क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या IPL में एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने 127 मैचों में 1,647 रन बनाए हैं और 76 विकेट भी लिए हैं।
IPL 2023 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए 6 मैचों में 3 जीत हासिल की थी। उनकी लीडरशिप स्किल्स ने सबका ध्यान खींचा है। RCB ने उन्हें 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा है, और वह टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

RCB का संभावित स्क्वाड 2025

  • विराट कोहली
  • रजत पाटीदार
  • यश दयाल
  • जोश हेजलवुड
  • फिल साल्ट
  • जितेश शर्मा
  • लियाम लिविंगस्टोन
  • रसिख डार सलाम
  • सुयश शर्मा
  • क्रुणाल पांड्या
  • भुवनेश्वर कुमार
  • स्वप्निल सिंह
  • टिम डेविड
  • रोमारियो शेफर्ड
  • नुवान तुषारा
  • मनोज भंडागे
  • जैकब बेथेल

अब देखना यह है कि RCB IPL 2025 में किसे अपनी टीम की कमान सौंपती है और क्या यह नया कप्तान टीम को उनके पहले खिताब तक ले जा सकेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button