Tuesday, March 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्कर की 60 लाख से अधिक की...

गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्कर की 60 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क

गाजीपुर  – पुलिस ने मादक द्रव्य कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ सिरप तस्करी के आरोपी अमित सिंह की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई थी। कुर्क की गई संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग 60 लाख 35 हजार रुपये आंका गया है। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 को की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित सिंह के खिलाफ 24 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली गाजीपुर में मुकदमा संख्या 896/25 दर्ज किया गया था। मामला कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी से जुड़ा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम तथा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जांच में सामने आया कि झोटना थाना भुड़कुड़ा निवासी आरोपी ने अवैध आय से अपनी पत्नी अनीता सिंह के नाम पर जमीन खरीदी थी। SAFEEMA अधिनियम की धारा 68 (एफ) के तहत पुलिस ने मौजा जखनियां गोविन्द, परगना शादियाबाद, तहसील जखनियां स्थित दो आराजियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और मादक द्रव्य कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button