गाजीपुर। होली के पावन अवसर पर गाजीपुर जिला कारागार में उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयों का वितरण कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का आयोजन प्रादेशिक कमेटी के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार किया गया।
कारागार में मौजूद बच्चों के लिए विशेष रूप से पिचकारियों की व्यवस्था की गई, ताकि वे भी होली के रंगों का आनंद ले सकें। इस अवसर पर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जेल प्रशासन और समिति के सहयोग से तीन बंदियों द्वारा किए गए श्रम के एवज में उनके परिजनों को पारिश्रमिक के चेक सौंपे गए। क्रमशः 9,772 रुपये, 3,450 रुपये और 6,284 रुपये की धनराशि प्रदान की गई, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल सके।
जानकारी के अनुसार जिला कारागार में वर्तमान में कुल 525 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 442 विचाराधीन और 82 सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं, जबकि एक बंदी पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड की सजा प्राप्त है।
जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि समिति जेल मैनुअल के तहत बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुधार के लिए निरंतर कार्यरत है। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे सहित अन्य अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और सभी को होली की शुभकामनाएं














