
गाजीपुर – बिरनो ब्लॉक परिसर में केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख योजनाओं को विस्तार से दर्शाया गया। उद्घाटन बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह द्वारा किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रमुखता दी गई।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और जनधन योजना जैसी योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। लोगों को इन योजनाओं के लाभों को समझाने के लिए चित्रों और वीडियो का उपयोग किया गया।ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मियों से जानकारी ली। स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए ये स्टॉल उपयोगी साबित हुए। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर सीपी मिश्रा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की जानकारी दी। वहीं, किसान सम्मान निधि योजना और ग्रामीण विकास विभाग की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व जल जीवन मिशन से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनता को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना था, जिसमें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस मौके पर राजस्व विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस आयोजन में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक, बिरनो अधीक्षक सीपी मिश्रा, विजय कुमार (एडीओ कृषि), रामराज (राजस्व निरीक्षक), मुख्य सेविका रमन सिंह, दुष्यंत सिंह (लेखपाल), बालेंद्र कुमार (थानाध्यक्ष बिरनो)जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला मंत्री राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुशवाहा, प्रांशु सिंह, संतोष प्रजापति, शिवमुनी चौहान।