Wednesday, October 8, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsगाजीपुर: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आगमन, प्रशासनिक तैयारियों पर उठे सवाल

गाजीपुर: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आगमन, प्रशासनिक तैयारियों पर उठे सवाल

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक आज गाजीपुर जनपद के दौरे पर आए। उनके आगमन के मद्देनजर जिले के आला अधिकारियों ने रूट मार्गों का निरीक्षण कर चिन्हित किया। अधिकारियों ने माननीय जी के रूट मार्गों पर गिट्टी और भस्सी डालकर रास्तों को व्यवस्थित दिखाने का प्रयास किया, ताकि दौरे के दौरान सब सुचारू और स्वच्छ प्रतीत हो।हालांकि, जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लावा शुभाखरपुर मार्ग, पीजी कॉलेज चौराहे से लार्ड कार्नवालिस मार्ग और अंधऊ बाईपास से रामलीला मैदान तक का मार्ग बदहाल स्थिति में था, जिसे हेलीकॉप्टर से भी देखा जा सकता था। इस स्थिति ने स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं की नाराजगी को जन्म दिया।स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन वास्तविक स्थिति पर लोगों की चिंताएँ बनी रहीं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी इन मार्गों और व्यवस्थाओं की खामियों को उजागर किया था।जनता में सवाल उठ रहा है कि प्रशासन और अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयास वास्तविक सुधार हैं या केवल दिखावे के लिए। जनता की समस्याओं और सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं की उपेक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।इस दौरे में प्रशासनिक तैयारियों के बावजूद जनमानस की असंतोष की झलक साफ दिखाई दी और सवाल खड़ा हुआ कि कब तक जनता के सामने वास्तविक स्थिति के बजाय दिखावटी व्यवस्थाएँ पेश की जाएँगी।

 

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button