Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar PradeshExit Polls आधार EVM नहीं बल्कि जिलाधिकारी..पूर्व मुख्यमंत्री

Exit Polls आधार EVM नहीं बल्कि जिलाधिकारी..पूर्व मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पोल का आधार EVM नहीं बल्कि जिलाधिकारी अखिलेश यादव एग्जिट पोल को नहीं मानते। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल के बारे में बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं बल्कि जिलाधिकारी (DM) हैं। उन्होंने एग्जिट पोल को एक बड़ी साजिश बताया है और आरोप लगाया है कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा साजिश कर रही है।

एग्जिट पोल पर क्या बोले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री?

देश और प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। 4 जून को मतगणना होगी, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों पर विवाद छिड़ गया है। रविवार को सोशल मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं बल्कि जिलाधिकारी (DM) हैं। एग्जिट पोल में 300 पार इसलिए दिखाया गया, ताकि जिलों के DM को नतीजों में हेरफेर करने का मौका मिल सके।”

अखिलेश यादव ने कहा, “ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से लाभ उठाना चाहते हैं। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं।” वहीं, रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा, “यह एग्जिट पोल नहीं है। इसका नाम मोदी मीडिया पोल है। ये मोदीजी का फैंटेसी पोल है।” कितनी सीटें आ रही हैं? इस सवाल पर राहुल ने कहा, “सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने? 295/ 295 सीटें आ रही हैं।”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: इंडी गठबंधन के दावे – खोदा पहाड़ निकली चुहिया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने कहा, “4 जून को समझ आ जाएगा कि एग्जिट पोल और भाजपा कहां खड़ी हैं। एग्जिट पोल केवल कार्यकर्ताओं पर मानसिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे हमारे कार्यकर्ता और चार्ज हो गए हैं और सतर्क होकर गिनती कराएंगे और आखिरी दम तक डटे रहेंगे।”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “एग्जिट पोल में कमल का तूफान है, इंडी गठबंधन के दावे – खोदा पहाड़ निकली चुहिया। 4 जून को नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे। तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। 4 जून को 400 पार।”

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button