Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNCR Newsहरियाणा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, AAP ने...

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना

Haryana News:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंके जाने की घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जो वादे जनता से किए गए हैं, उन्हें पूरा करना चाहिए। इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।”

AAP का बीजेपी पर हमला

इस घटना के बाद हरियाणा AAP के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “दिल्ली में बीजेपी अरविंद केजरीवाल से इतनी डर गई है कि अब कायराना हमले करवा रही है। दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गोलीबारी होती है, फिरौती मांगी जाती है, और बीजेपी मूकदर्शक बनी बैठी है।”

‘पार्टी है या अपराधियों का गैंग?’

AAP हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए एक्स पर लिखा, “बीजेपी बार-बार अपने कार्यकर्ताओं से केजरीवाल पर खुलेआम हमला करवा रही है। यह पार्टी है या अपराधियों का गैंग? जब देश की राजधानी का मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा?”

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल

AAP हरियाणा के आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया, “बेशर्म बीजेपी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया। दिल्ली की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए निकाली गई पदयात्रा के दौरान हमला हुआ। अमित शाह की नाकामी फिर से उजागर हुई है। दिल्ली में अब कानून का नहीं, बल्कि भाजपाई गुंडों का राज है।”

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक अनजान व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा गार्डों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button