Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarहर घर तिरंगा अभियान में भाजपाइयों ने अमर वीर शहीदों को किया...

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपाइयों ने अमर वीर शहीदों को किया नमन

गाज़ीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के क्रम मे महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों तथा शहीदों के प्रतिमाओं पर आज सोमवार को भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं ने ग्राम -बिहरा, कहोतरी और पलिया में डा भीमराव अम्बेडकर, बिरनो ब्लाक परिसर में शहीद निरंजन राजभर तथा बिरनो थाने के गेट पर अमर शहीद कमलेश सिंह के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके सम्मान में नारे लगाए गए। इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और सरकारी हो या प्राइवेट संस्थानों में देश के अमर वीर जवानों को नमन किया जाता है यह हम सभी के लिए बहुत ही गौरव की अनुभूति करने का क्षण है। माल्यार्पण करने वालों मे प्रमुख रूप से , रमेश सिंह पप्पू, संकठा प्रसाद मिश्र, अवधेश राजभर, मन्नू राजभर, अभिमन्यु सिंह, सुनिल सिंह कुशवाहा प्रमोद राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button