Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeझोपड़ी में लगी आग, अनाज व घरेलू सामान जलकर राख

झोपड़ी में लगी आग, अनाज व घरेलू सामान जलकर राख

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल ग्राम पंचायत में रविवार शाम करीब 4 बजे कल्लू बिंद की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गेहूं, चावल, दाल समेत घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित कल्लू बिंद ने बताया कि चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए हैंडपंप से बाल्टी के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल दीनदयाल यादव मौके पर पहुंचे और नुकसान का स्थलीय आंकलन किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को हुए आर्थिक नुकसान का आकलन कर लिया गया है और जल्द ही सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button