
गाजीपुर। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के रद्दीपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पुलिस कांस्टेबल पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति कांस्टेबल विकास यादव का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध है। विरोध करने पर उसे ससुरालियों द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद दहेज की मांग बढ़ा दी गई और नकद रकम के साथ चार पहिया वाहन की मांग की गई। गर्भवती होने के बावजूद उसे ससुराल में प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते वह मायके चली गई और वहीं उसने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर पिता ने लाखों रुपये इलाज में खर्च किए। ठीक होने पर वह पुनः ससुराल लौटी, लेकिन प्रताड़ना और बढ़ गई।महिला का आरोप है कि गोरखपुर में रहने के दौरान उसे पति के अवैध संबंध और दूसरी शादी की जानकारी हुई। जब उसने सास और ननद से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उसे पीटते हुए छत से गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और 22 दिन तक उसका इलाज चला।22 अप्रैल को आरोपी पति मायके पहुंचा और महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह कमरे में छिपकर जान बचाई। अब महिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
