बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम पंचायतों में कटा केक

गाजीपुर – ( विधानसभा जंगीपुर )क्षेत्र के बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम पंचायतों में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का 42वां जन्मदिन बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने गोपालपुर वनवासी बस्ती, लहुरापुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच केक काटा और मिष्ठान व फल वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
वनवासी बस्ती को बताया “ईश्वरीय बस्ती”

ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने इस अवसर पर कहा,
“यह सिर्फ वनवासी बस्ती नहीं, बल्कि ईश्वरीय बस्ती है। आज यहां आकर आत्मीयता और स्नेह की जो अनुभूति हुई, वह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के लोगों से जो आशीर्वाद और प्यार मिला, वह मेरे लिए अमूल्य निधि के समान है।”
समाज के अंतिम पायदान तक खुशी पहुंचाने का संकल्प
उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के जन्मदिवस पर समाज के सबसे निचले तबके तक खुशियां बांटने का जो अवसर मिला, वह गर्व का विषय है। जन्मदिन समारोह के माध्यम से मलिन बस्तियों में उत्सव मनाने और जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का एक अनूठा प्रयास किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह मन्नू, मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, अमित सिंह, धनंजय प्रजापति, प्रमोद सिंह, अजीत सिंह, रामनवल यादव, किशन सिंह, विनोद पटेल, तेज प्रताप सिंह, दुर्विजय राजभर, अभिषेक सिंह, ऋषि कुशवाहा, भरत सिंह, राजू राजभर अभिनव जायसवाल सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशाल सिंह चंचल को शुभकामनाएं और दीर्घायु की कामना
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने विशाल सिंह चंचल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
