Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: बिरनो ब्लॉक में 2.12 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण, सपा...

गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक में 2.12 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण, सपा विधायक पर हमला

MLC विशाल सिंह चंचल ने किया उद्घाटन, सपा विधायक पर साधा निशाना

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक परिसर में विधान परिषद सदस्य (MLC) विशाल सिंह चंचल ने शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अमर शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण, मुख्य द्वार सौंदर्यीकरण, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के एसीपी कार्य, सभागार और इंटरलॉकिंग सहित कई अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने MLC विशाल सिंह चंचल को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में चंचल ने कहा कि 2 करोड़ 12 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिरनो ब्लॉक तेजी से विकास कर रहा है।

सपा विधायक पर हमला

अपने संबोधन में MLC विशाल सिंह चंचल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जंगीपुर-सुभाखरपुर मार्ग पर विधायक द्वारा नारियल फोड़ने और पूजा-पाठ करने की नौटंकी जनता के बीच झूठा प्रचार करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से जंगीपुर विधानसभा सपा के कब्जे में है, लेकिन विकास कार्य नदारद हैं

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सैदपुर में दो युवकों की हत्या और नोनहरा थाना क्षेत्र में एक यादव परिवार की लड़की के साथ कुकर्म की घटना पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता जाति, धर्म और संप्रदाय की राजनीति करते हैं।

चंचल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “जब सपा के मुखिया को गाय और गोबर से दुर्गंध आने लगी है, तो जनता समझ चुकी है कि वे कृष्ण के वंशज हैं या कंस के। 2027 में कमल खिलेगा।”

लेखाकार का सम्मान

कार्यक्रम में बिरनो ब्लॉक के लेखाकार गोपाल जी श्रीवास्तव को 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख लोग

इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू (पूर्व प्रत्याशी, जंगीपुर विधानसभा), सत्येंद्र सिंह मसाला, शशिपाल सिंह घूरा, दिनेश वर्मा (मोहम्मदाबाद), विजय यादव (पूर्व प्रमुख), विनीत सिंह (एडवोकेट), हिमांशु सिंह, राकेश सिंह (अंशु प्रधान संघ अध्यक्ष), बसपा नेता सुभाष राम, अभय सिंह (जिला पंचायत सदस्य, देवकली), अभिमन्यु सिंह मन्नू, पप्पू यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, बिरनो), सच्चिदानंद सिंह लल्लन, देव प्रकाश सिंह, विवेकानंद पांडे, विनोद गुप्ता, केशव सिंह, रामलाल सिंह घूरा, खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अनिल पांडेय ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button