Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalगाजीपुर - किशोर की मौत मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज,...

गाजीपुर – किशोर की मौत मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोप हत्या और शोषण के

गाजीपुर – नव वर्ष 2025 और नई कहानी के साथ शुरवात बता दें कि चंदौली जिले के एक किशोर की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ दिलदारनगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नववर्ष के दिन किशोर महिला, जो दो बच्चों की मां है, से मिलने उसके घर गया था। लेकिन महिला ने उससे मिलने से मना कर दिया। किशोर ने रात भर महिला के घर के बाहर इंतजार किया और सुबह होते ही उसने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला ने उनके बेटे को बहलाकर बुलाया, उससे दुर्व्यवहार किया और उसे शोषण का शिकार बनाया। इसके साथ ही, महिला ने उसे विषाक्त पदार्थ खाने के लिए मजबूर किया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई।

इस पर दिलदारनगर थाना के निरीक्षक प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button