Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalगाजीपुर: 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी...

गाजीपुर: 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद

गाजीपुर: अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार और आबकारी निरीक्षक नीरज यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अगस्ता सलामतपुर बॉर्डर के पास ग्राम कानाडीह से गोरख बिंद (पुत्र चंद्रमा बिंद, उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना नंदगंज में मु.अ.सं. 242/2024 धारा 60 (1)(E) 2 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी:

  1. 45 लीटर कच्ची शराब।
  2. 600 किग्रा लहन।
  3. शराब बनाने के उपकरण:

भट्ठी।

04 प्लास्टिक ड्रम (100-100 लीटर)।

लोहे का एक ड्रम (पाइप के साथ)।

एल्यूमिनियम की बड़ी और छोटी पतेली।

15-15 लीटर की 3 प्लास्टिक गैलन।

रिफाइंड तेल और रुचि वनस्पति के डिब्बे।

  1. प्लास्टिक पैकेट्स और सफेद पाउडर (फिटकरी)।

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब और उपकरणों को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम:

  1. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार और उनकी टीम।
  2. आबकारी निरीक्षक नीरज यादव और उनकी टीम।
- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button