Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: आग से दो किसानों का 6 बीघा धान का फसल राख,...

गाजीपुर: आग से दो किसानों का 6 बीघा धान का फसल राख, किसानों पर टूटा संकट

गाजीपुर – दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव स्थित साह के बारी सिवान में शुक्रवार को हुई आग लगी की घटना ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। दो किसानों की छह बीघा धान की खड़ी फसल देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गई। गांव वालों के अथक प्रयास और समय पर की गई कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार को अचानक धान के खेतों से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से किसान बदरूद्दीन खान की चार बीघा और आसिफ की दो बीघा धान की फसल जलकर खाक हो गई।

ग्राम प्रधान शम्स तबरेज ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी। हल्का लेखपाल जीतलाल चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तहसील अधिकारियों को भेज दी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।

बदरूद्दीन और आसिफ ने बताया कि उन्होंने फसल तैयार करने में अपनी पूरी मेहनत झोंक दी थी। एक साल की मेहनत और खर्च का पूरा हिसाब इस आग में खत्म हो गया। अब उनके पास न तो आय का कोई जरिया बचा है और न ही अगली फसल के लिए संसाधन।

आग बुझाने में ग्रामीणों ने जान की परवाह किए बिना खेतों में दौड़कर मदद की। आग की तेज लपटों के बावजूद, लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर स्थिति पर काबू पाया। अब ग्रामीण प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार और भविष्य का भरण-पोषण कर सकें।

इस तरह की घटनाएं फसल कटाई के समय अधिक होती हैं। प्रशासन और किसानों को आग लगने के संभावित कारणों और सुरक्षा उपायों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button