गाजीपुर: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन गाजीपुर पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर लोगों से मुलाकात की। सायं 6 बजे उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ दूबे के विशेश्वरगंज टैक्सी स्टैंड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।मनोज सिन्हा ने दूबे जी की हंसमुख और कर्मठ छवि को स्मरण करते हुए कहा कि वह मेहनती और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने दूबे जी के पुत्र विवेक दूबे, विकास दूबे और अन्य परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ दूबे का 75 वर्ष की आयु में 25 अक्टूबर को निधन हो गया था।इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, अभिनव सिंह, समरेन्द्र सिंह, संतोष जायसवाल, रासबिहारी राय, विजय कुमार राय, धर्मेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

