Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती पर एकजुट हुआ जायसवाल...

गाजीपुर में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती पर एकजुट हुआ जायसवाल समाज

गाजीपुर। जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की ओर से शुक्रवार को भगवान सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवा हीरो एजेंसी के पीछे अष्टभुजी कॉलोनी स्थित जायसवाल स्टील मार्ट परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान सहस्रबाहु की भव्य आरती उतारी गई। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ।गोष्ठी का आयोजन कर समाज के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया गया। अध्यक्षता करते हुए जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने अपने संबोधन में समाज के ऐतिहासिक गौरव को पुनः प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने सहस्रबाहु अर्जुन महाराज जैसे वीर योद्धा के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें भी अपने समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होना होगा।इस मौके पर नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने समाज के युवाओं से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने और राजनीति में भी सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर समाज का युवा वर्ग भगवान सहस्रबाहु के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राजनीति में आगे बढ़ेगा, तो समाज का राजनैतिक और सामाजिक उत्थान संभव है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, संरक्षक परमानंद जायसवाल, संजीत जायसवाल बबलू, सत्यदेव जायसवाल, दीपक जायसवाल, अवधेश जायसवाल बबलू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन दीपक जायसवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सत्यदेव जायसवाल ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button