Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर में 'ये दिवाली माय भारत के साथ' कार्यक्रम में किन्नर समुदाय...

गाजीपुर में ‘ये दिवाली माय भारत के साथ’ कार्यक्रम में किन्नर समुदाय का हुआ सम्मान, स्वच्छता अभियान की भी शुरूआत

गाजीपुर। लुदर्श कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तुलसी सागर में ‘ये दिवाली माय भारत के साथ’ कार्यक्रम का तीसरा दिन मनाया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म समभाव के साथ किया गया, जिसमें समाज के तीसरे समुदाय किन्नरों का भव्य स्वागत

किया गया। मंच पर सरिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, सिस्टर अल्फोंसा, प्रधानाचार्य, कपिल देव, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र, और उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अच्छे लाल कुशवाहा सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में सभी धर्मों की प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं तथा युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने दीपावली का उत्सव मनाया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है और

उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा केवल नगर पालिका की गाड़ियों में डालें।किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष सोनाली किन्नर ने कहा कि इस अवसर पर सम्मानित होना उनके लिए गौरव की बात है। कपिल देव ने विद्यालय की छात्राओं को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण करवााने के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंत में, रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा पुरस्कार दिए गए।इसी क्रम में, लंका तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा सदस्यों ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों के

चालकों को जागरूक किया और चार पहिया वाहनों के यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।इसके अलावा, लंका मैदान के सामने फल मंडी में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे। जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने सभी से अपील की कि अगले दिन पुरानी सब्जी मंडी एवं रौजा तिराहा पर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button