
गाजीपुर – उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद गाजीपुर शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन और निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ, जिसमें पुनः राधेश्याम सिंह यादव को जिला अध्यक्ष और अजय कुमार को जिला महामंत्री निर्विरोध चुना गया। इस चुनाव की देखरेख के लिए मंडल से पर्यवेक्षक संतोष सिंह (अध्यक्ष, जनपद चंदौली) और रविंद्र नाथ सिंह यादव (महामंत्री, जनपद वाराणसी) उपस्थित थे। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में यह अधिवेशन सम्पन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता रुद्र नारायण सिंह ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न पदों के लिए चयनित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षकों द्वारा शपथ दिलाई गई।
निर्वाचित पदाधिकारी:
- उपाध्यक्ष: राजेंद्र राम, राजकुमार कुशवाहाl, अजय यादव, दौलत, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह कुशवाहा, अजयानन्द, अमित सिंह।
- मंत्री: अनिल कुमार सिंह।
- संयुक्त मंत्री: राजेश चौहान, राहुल अग्रवाल, सुभाष चंद्र यादव, उर्मिला यादव, सुनील दूबे सुनील गौतम, अशोक कुमार।
- कोषाध्यक्ष: अवधेश सिंह यादव।
- लेखाकार: अखिलेश कुमार।
- आय व्यय निरीक्षक: रामाश्रय यादव।
नव निर्वाचित महामंत्री अजय कुमार ने वादा किया कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा। अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश त्यागी ने शिक्षकों की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों के साथ हर संघर्ष में खड़ा रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद करने का निर्णय आसान नहीं होगा और इसके लिए भी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध को भी एक बड़ी जीत बताया और कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं करेगी, आदेश का पालन नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रुद्र नारायण सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। अजय कुमार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
