Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeएक ही गांव के पाँच युवकों का एक साथ सेना में चयन,...

एक ही गांव के पाँच युवकों का एक साथ सेना में चयन, गांव में खुशी का माहौल

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतराव ग्राम सभा में उस समय हर्ष और गर्व का माहौल बन गया, जब गांव के पाँच युवकों का एक साथ भारतीय सेना में चयन हुआ। इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने युवाओं की इस सफलता को गांव के लिए ऐतिहासिक बताया है।

सेना में चयनित होने वाले युवकों में कन्हैया यादव पुत्र कुबेरनाथ सिंह यादव, दिव्यांशु चौरसिया पुत्र रविंद्र चौरसिया, अंकुल वर्मा पुत्र मनन जी वर्मा, पंकज यादव पुत्र रामदहीन यादव और फहीम राजा पुत्र अख्तर अंसारी शामिल हैं। इन सभी युवाओं ने पिछले लगभग छह महीनों तक कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की।

इन युवाओं का सपना देश की सेवा करना था, जो आज साकार हो गया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। युवाओं की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर डाल्मिया सनबीम स्कूल के प्रबंधक हर्ष राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज राय, अध्यापक आलोक गौतम एवं विजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग युवाओं के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि उतराव गांव के युवाओं ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button