Wednesday, March 25, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजमीनी विवाद में मड़ई में आग, शादी का सामान जलकर राख

जमीनी विवाद में मड़ई में आग, शादी का सामान जलकर राख

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के कछुआरा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एक परिवार की मड़ई में आग लगा दी, जिससे शादी के लिए रखा सामान, नकदी और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। पीड़ित पप्पू राजभर ने बताया कि उनका गांव के दिनेश यादव, कार्तिक यादव और अंशु यादव से काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।

बुधवार दोपहर कथित आरोपियों ने उनके परिवार को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने पप्पू राजभर की मड़ई और पुआल में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और मड़ई में रखी साइकिल, घरेलू सामान तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। परिवार के अनुसार, आगामी शादी के लिए जमा किए गए पैसे और अन्य जरूरी सामान भी इस आगजनी में खाक हो गए।

घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button